फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman died in road accident

Budaun News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman died in road accident
- सहसवान कस्बे में बिसौली रोड पर हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से 67 वर्षीय भगवानदेई की मौत हो गई। वह दवा लेकर सहसवान से उघैती आ रहीं थी।
भगवानदेई पत्नी सुम्मेरी उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई की रहने वालीं थी। कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। परिवार वालों के मुताबिक भगवानदेई सोमवार को दवा लेने सहसवान कस्बा गईं थीं। वह शाम को घर लौट रहीं थीं। सहसवान कस्बे में ही वह पैदल चलकर बिसौली रोड पर पहुंचीं। वहां सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगीं। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भर्ती करा दिया। बाद में वहां पहुंचे परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। पुलिस उसका पता करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed