फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people afraid of police as they violate lockdown rules one died in Badaun

बदायूं: मोहल्ले में भीड़ लगाकर बैठे थे लोग, पुलिस को देख मची भगदड़, एक की मौत

Tue, 14 Apr 2020 02:17 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
people afraid of police as they violate lockdown rules one died in Badaun
कोरोना वायरस - फोटो : social media

बदायूं जिले के सहसवान इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके बाद यहां के नसरुल्लागंज मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक गली में औचक निरीक्षण के लिए पुलिस आई। पुलिस को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें एक वद्ध महिला गिरकर घायल हो गईं। 

विज्ञापन


परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजन महिला के शव को घर ले आए। दरअसल सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे नसरुल्लागंज मोहल्ले की एक गली में कुछ लोग सड़क पर बैठे बातचीत कर रहे थे। बताया गया कि उसी दौरान पुलिस कस्बे में पेट्रोलिंग कर रही थी। 
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस की गाड़ी गली के सामने से सायरन बजाते हुए निकली, लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं पर मोहल्ले की एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला बैठी थीं। वह उठकर अपने घर जाने लगीं। लोगों के भागने के दौरान धक्कामुक्की में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेटा असलम उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां से वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, शाम करीब सात बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल परिवार वाले शव को अपने घर ले गए हैं। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।


इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला गली में भगदड़ के दौरान धक्कामुक्की में सड़क पर गिर गई थीं, जिससे उनके सिर में चोट आई, इसी वजह से उनकी मौत हो गई। उनके शव को एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed