{"_id":"64c95c544ba762fd380babb7","slug":"woman-cutting-grass-cut-her-neck-with-bladed-wire-died-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1960-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घास काट रही महिला की ब्लेड वाले तार से गर्दन कटी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घास काट रही महिला की ब्लेड वाले तार से गर्दन कटी, मौत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद मौके पर रोते-बिलखते परिजन।
तार के किनारे पर खेत में घास काट रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में प्रतिबंधित ब्लेड वाले तार से गर्दन कटने से 28 वर्षीय महिला मुखी की मौत हो गई। वह गांव के नजदीक खेत में तार किनारे घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय निकलकर गई। उसका पैर फंसने से तार महिला की गर्दन में फंस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे का है। शेखूपुरा निवासी मुखी पत्नी लाखन गांव के नजदीक समसपुर कूबरी ग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में घास काट रही थी। उक्त व्यक्ति ने खेत के चारों ओर प्रतिबंधित ब्लेड वाली तार लगवा रखी थी। इसी दौरान खेत से एक नीलगाय दौड़ती हुई आई। उसने तार को पार करने के लिए छलांग लगाई। ऐसे में उसका एक पैर तार में फंस गया। पैर को झटका मारकर नीलगाय तो निकल गई लेकिन ब्लेड वाली तार महिला की गर्दन में जा फंसी। इससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के साथ कुछ और महिलाएं भी घास काट रहीं थीं। उन्होंने तुरंत महिला के परिवार वालों को सूचना दी, जिससे उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बताया कि परिवार वालों ने कई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।