फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman committed suicide by hanging herself

Budaun News: फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या

Sat, 11 May 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself
चिंकी का फाइल फोटो।
गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में 20 वर्षीय विवाहिता चिंकी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के इगलास निवासी डालचंद के मुताबिक, उन्हाेंने 24 नवंबर 2023 को अपनी बेटी चिंकी की शादी गुलड़िया कस्बा निवासी विकास के साथ की थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में काफी दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह और दहेज मांग रहे थे। इससे वह चिंकी को परेशान कर रहे थे और उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जब वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो उन्होंने चिंकी के साथ मारपीट कर दी और शुक्रवार सुबह उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

किसी तरह उन्हें मोहल्ले वालों से घटना की जानकारी मिली। बताया कि वह शुक्रवार शाम गुलड़िया कस्बा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इससे सीओ शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए विवाहिता का शव मोर्चरी में रखवा दिया। डालचंद ने विकास, सत्यभान, राहुल और ओमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed