Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman committed suicide by hanging herself

Budaun News: फंदे से लटककर महिला ने जान दी

Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव राजथल में शनिवार देर शाम 40 वर्षीय महिला गुड्डो देवी ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक महिला मानसिक मंदित थी। परिवार वाले उसका उपचार करा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार शाम करीब छह बजे का है। पति नेत्रपाल के मुताबिक उस दौरान वह अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गए थे। उनके तीन बच्चे हैं। वह घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी गुड्डो देवी ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद वह घेर से लौटे तो उन्होंने पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। उनकी सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने मिलकर महिला का शव फंदे से उतारा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिससे इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नेत्रपाल ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह उसका उपचार करा रहे थे। फिलहाल थाना पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed