फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman Climbs Mobile Tower to Protest Life Sentences of Father and Brother

Budaun News: पिता व भाई की उम्रकैद के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Tue, 28 Apr 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman Climbs Mobile Tower to Protest Life Sentences of Father and Brother
टावर पर चढ़ी महिला को देखते लोग। संवाद
बदायूं। शहर के जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर मंगलवार दोपहर एक महिला के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। करीब 150 फुट ऊंचे इस टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक महिला पहुंच गई। महिला अपने पिता और तीन भाइयों को हत्या के मामले में मिली उम्रकैद की सजा के विरोध में दोबारा ट्रायल की मांग कर रही थी। लगभग 2 घंटे 50 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर महिला सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी जसवीर की पत्नी रामा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित है। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामा के पिता नेत्रपाल और तीन भाई सुनील, संजीव और शेर सिंह को मार्च में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से परिवार लगातार फैसले का विरोध कर रहा है। रामा की बहन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को साजिश के तहत फंसाया गया है और वे सभी निर्दोष हैं। इसी के विरोध में रामा ने यह कदम उठाया और मामले में दोबारा सुनवाई की मांग करने लगी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद महिला टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। जब महिला का भाई वहां पर पुलिस लेकर आए। वहां पर कॉल के माध्यम से महिला की बात कराई। उसके काफी देर बाद महिला नीचे उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना मामला बना वजह
वर्ष 2015 में वीरपाल नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उस समय प्रधान चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। दिन में विवाद के बाद शाम को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामा के पिता और भाइयों को आरोपी बनाया गया था, जिनको हाल ही में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सड़क पर लग गया जाम
-महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना पर लोग वहां पर पहुंचने लगे। देखते-देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां से भी निकल रहा। वह इस घटना को रुककर मोबाइल में कैद कर रहा था। इसकी वजह से जाम ज्यादा लग गया।


जल्दबाजी में पुुलिस ले आई मछली पकड़ने वाला जाल
टावर पर चढ़ी महिला को उतारने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस जाल भी ले आई, ताकि कूदने पर महिला को बचाया जा सके, लेकिन पुलिस जल्दबाजी में मछली पकड़ने वाला जाल उठा लाई। जाल फैलाने के बाद अधिकारियों को इस बात का अंदाजा हुआ। इसके बाद जाल को तुंरत वहां से हटा दिया गया।

टावर पर चढ़ी महिला को देखते लोग। संवाद

टावर पर चढ़ी महिला को देखते लोग। संवाद

टावर पर चढ़ी महिला को देखते लोग। संवाद

टावर पर चढ़ी महिला को देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed