फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman broke chain from goldsmith's neck and kept it in her mouth, commotion

Budaun News: सराफ के गले से चेन तोड़ महिला ने मुंह के अंदर रखी, हंगामा

Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman broke chain from goldsmith's neck and kept it in her mouth, commotion
इस्लामनगर के बाजार में हंगामा करती महिला से बात करती पुलिस। संवाद - फोटो : kathua
इस्लामनगर। सोमवार दोपहर दो बाइकों के टकराने के बाद बचाव करने पहुंचे एक सराफ को मंहगा पड़ गया। बाइक सवार एक महिला ने सराफ के गले से सोने की चेन तोड़कर मुंह में रख ली। इसके बाद हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला से सराफ को चैन वापस दिलाई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजार में सराफ नवीन की दुकान की है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाजार में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इससे दोनों बाइक सवारों में विवाद शुरू हो गया। घटना सराफ की दुकान के सामने की थी। इस वजह से वह दोनों बाइक सवारों को समझाने पहुंचे। लेकिन एक बाइक पर सवार महिला सराफ से ही झगड़ने लगी। इससे सराफ व महिला के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान महिला ने सराफ के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़कर मुंह में रखी ली। उसके बाद महिला हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

महिला सराफ पर ही बदसलूकी का आरोप लगाने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सराफ ने महिला से चेन वापस करने की काफी मिन्नतें की, लेकिन वह राजी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डांट कर महिला से चेन वापस दिलाई। उसके बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में सराफ ने बगैर कार्रवाई के महिला व उसके साथ आए युवक को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed