फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman body postmortem conducted again family performed last rites after 30 hours in Budaun

Budaun News: विवाहिता का दोबारा कराया पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने 30 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार; हत्या का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह तीन माह की गर्भवती थी। ससुराल वाले जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए थे। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। 

विज्ञापन
woman body postmortem conducted again family performed last rites after 30 hours in Budaun
रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान की पत्नी रिंकी (24) की सोमवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मायके पक्ष के लोगों ने उस समय हंगामा कर दिया था, जब पोस्टमॉर्टम के समय वीडियोग्राफी के बिना ही करा दिया गया। उसके पेट से भ्रूण निकालकर फेंकने का आरोप लगाया। हंगामे के पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जिसके बाद दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया। 

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को शव मायके पक्ष के लोग घर ले गए। उन्होंने अंतिम संस्कार नहीं और शव लेकर घर के सामने बैठ गए। बेटी को न्याय न मिलने तक अंतिम संस्कार से इंकार दिया। बुधवार को सीओ दातागंज व थाना पुलिस के साथ एसडीएम गांव पहुंचे और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले लोगों की जांच कराने का आश्वासन दिया तब कहीं परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।

विज्ञापन

यह था मामला 
दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सत्यपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी रिंकी (24 वर्ष) की शादी 30 जनवरी 2020 में अलापुर के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति व ससुराल वाले नकद रुपये लाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करते थे। रिंकी ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी हालत खराब रहने लगी। 

आरोप लगाया कि चार दिन पहले पति ने परिवार के साथ मिलकर रिंकी के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को सूचना दी, जिसपर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में रिंकी का शव मिला जबकि पति समेत ससुराल के लोग मौके से भाग गए। उन्होंने रिंकी को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर मायके वाले घर चले गए थे।

तीन महीने की गर्भवती थी विवाहिता
विवाहिता की मौत संदिग्ध हालत में हुई लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि वह तीन महीने की गर्भवती भी थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट से तीन महीने का भ्रूण निकला, जिसे डॉक्टर ने कर्मचारी से खिड़की से पीछे को फेंकवा दिया। यह देख मायके पक्ष के लोगों का पारा चढ़ गया। परिवार के लोग भ्रूण को उठाकर डॉक्टरों पर सांठ-गांठ करने का आरोप लगाकर पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed