{"_id":"6797394808d49262c00c6636","slug":"woman-body-found-hanging-from-noose-in-the-room-her-parents-accused-of-murder-in-budaun-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 27 Jan 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 01:14 PM IST
सार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राधा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ससुरालवालों ने आत्महत्या करने की बात कही है। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना शनिवार शाम की है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव खदरी निवासी उदयभान ने बताया कि उन्होंने बेटी राधा (23) की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिल्सी के गांव आलमपुर निवासी आकाश के साथ की थी। राधा के पांच महीने की बेटी है। शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में राधा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। किसी ने मायका पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की पुलिस को तहरीर दी। बिल्सी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन