फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman beaten up by two women in dataganj tehsil premises in budaun

Budaun News: तहसील परिसर में शिकायतकर्ता को दो महिलाओं ने जमीन पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 18 Jun 2025 07:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर तहसील पहुंची महिला को दो महिलाओं ने पीट दिया। आरोपियों ने बाल पकड़कर पीड़ित को जमीन पर गिरा दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। 

विज्ञापन
woman beaten up by two women in dataganj tehsil premises in budaun
पीड़ित को महिलाओं से बचाता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में जमीन के अवैध कब्जे की शिकायत करने आई महिला को तहसील परिसर में दो महिलाओं ने जमीन पर गिराकर पीट दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया। दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया। यहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन


दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर की रहने वाली महिला मनोरमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह विधवा है। पति की मौत के बाद बच्चों व उसके नाम पति की जमीन आ गई है। जिसपर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत करने वह एसडीएम कार्यालय में बुधवार को आई थी। जैसे ही कार्यालय से बाहर निकली, तभी गुड्डी देवी व माला ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


जमीन पर गिरा लिया और मारा-पीटा। परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसको बचाया। दोनों आरोपी महिलाओं को थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान किया है। महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed