{"_id":"696d3afb060391fcfb06a71c","slug":"woman-beaten-up-by-people-from-another-community-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155285-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूसरे समुदाय के लोगों ने महिला को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूसरे समुदाय के लोगों ने महिला को पीटा, घायल
Mon, 19 Jan 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल कमलेश शर्मा। संवाद
- फोटो : घने कोहरे में वाहन की लाइट जलाकर चलते लोग।
बदायूं। मोबाइल चोरी के शक में रविवार सुबह को विवाद हो गया। एक समुदाय के लोगों ने महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोप है कि धार्मिक टिप्पणियां करते हुए हत्या और गांव से भगा देने की धमकी दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली की रहने वाली कमलेश ने बताया कि उसका शनिवार को मोबाइल चोरी हो गया था। तलाश करने के लिए वह अपनी छत पर गई थी। इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती ने कहा कि तुम्हारा मोबाइल कल खोया था तो आज उसे तलाश कर रही हो। पीड़िता ने कहा, तुमको कैसे पता कि मोबाइल कल चोरी हुआ है। उसने मोबाइल में एक पर्ची लगा रखी थी। छत से उतरकर आई तो वह पर्ची फटी हुई पड़ोसी के दरबाजे पर पड़ी थी। इससे उसको शक हो गया कि मोबाइल इसी ने चुराया है।
पूछने पर उसके बेटे को घर में खींचकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में घुसकर मारपीट की गई। इसमें महिला का सिर फट गया। आरोप है कि धार्मिक टिप्पणी करते हुए हत्या करने और मकान खाली करने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच थाना पुलिस कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।