फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman and four-year-old daughter go missing from court premises; case registered.

Budaun News: कचहरी परिसर से महिला और चार वर्षीय पुत्री लापता, केस दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman and four-year-old daughter go missing from court premises; case registered.
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के कचहरी परिसर से एक महिला और उसकी चार वर्षीय पुत्री के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर-3 निवासी चंचल माहेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी नंदनी माहेश्वरी (26) अपनी चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी के साथ 23 जून को सहसवान कचहरी परिसर में एक केस की तारीख करने आई थी। आरोप है कि इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद जब उन्होंने पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की। सीओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed