फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman and child died due to snake bite

Budaun News: सर्पदंश से महिला और बालक की मौत

Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman and child died due to snake bite
बदायूं। बिनावर क्षेत्र में आठ साल के एक बच्चे सांप ने डस लिया। इसके अलावा उसावां क्षेत्र में एक महिला को भी सांप ने डस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के परिवार में शोक है। जिले में सांप काटे की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरकतगंज में सोमवार की रात किरन (26) पत्नी अनुज की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रात में वह दवा लेने उठी थीं। इस दौरान सांप ने डंस लिया। तत्काल उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

प्रारंभिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई। संवाद
बिनावर। थानाक्षेत्र के गांव कान्हा नगला निवासी आले हसन का आठ वर्षीय पुत्र नसीम मंगलवार को सुबह अपने परिवार के बच्चों के साथ घर के सामने कब्रिस्तान में पाकड़ के पेड़ के नीचे खेल रहा था। तभी उसे किसी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मुहल्ले के लोग कब्रिस्तान की ओर दौड़ पड़े। तब तक वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम है।
ग्रामीण रज्जाक अहमद ने बताया सांप के डसने बालक की मौत के बाद उसे गांव के ही कब्रिस्तान में ही दफन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed