फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman and child die due to wrong injection by quacks in budaun

Budaun News: झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन महिला और बालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Apr 2024 03:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

बदायूं जिले में झोलाछाप के इलाज में शनिवार को महिला और बालक की जान चली गई। उघैती थाना क्षेत्र में इंजेक्शन लगते ही महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दातागंज कोतवाली क्षेत्र में इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Woman and child die due to wrong injection by quacks in budaun
अनमोल के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोरी निवासी अनमोल (12) पुत्र अशोक शर्मा के सिर में शनिवार सुबह हलका दर्द हुआ था। परिवार वालों का कहना है कि सपरेड़ा गांव में एक झोलाछाप मेडिकल स्टोर के साथ ही क्लीनिक भी चलाता है। परिवार वाले अनमोल को उसके पास ले गए। इस पर उसने कुछ दवा दी और उसको एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही बालक की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


झोलाछाप बोला कि इसे दातागंज ले जाओ। परिवार वाले उसे दातागंज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में परिवार वाले उसके शव को घर ले गए। अशोक शर्मा के दो बेटों में अनमोल बड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 

उद्यैती में महिला की मौत 
उघैती थाना क्षेत्र के गांव घंसोली निवासी प्रेमवती (55) पत्नी रामप्रकाश को सर्दी-जुकाम था। वह शनिवार सुबह बेटे वीरेश के साथ बाइक पर दवा लेने उघैती के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर आईं थीं। वीरेश के मुताबिक, झोलाछाप ने उन्हें दवा दी और एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे मां की हालत बिगड़ गई। 

आरोप है कि झोलाछाप ने महिला को क्लीनिक के बाहर लिटा दिया, जहां महिला की मौत हो गई। यह देखकर झोलाछाप अपनी दुकान बंद करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीरेश ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।

स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहे झोलाछाप 
डीएम मनोज कुमार कई बार सीएमओ को आदेश दे चुके हैं, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग को एक भी झोलाछाप नहीं मिला है। चौबीस घंटे में दो लोगों की जान जाना विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। ओरछी में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था। 

इस मामले में कार्रवाई की जगह नोडल अधिकारी पर सांठगांठ कर डॉक्टर को बचाने का आरोप भी लगा था। सहसवान कस्बे में पिछले माह दो अलग-अलग झोलाछाप के यहां जच्चा-बच्चा की मौत सामने आई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed