{"_id":"61818053ac4c317a372556a1","slug":"woman-absconding-with-a-bag-containing-twenty-thousand-rupees-from-the-general-store-badaun-news-bly4650003145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर से बीस हजार रुपये रखा थैला लेकर महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर से बीस हजार रुपये रखा थैला लेकर महिला फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। धनतेरस के दिन भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक महिला जनरल स्टोर से बीस हजार रुपये रखा थैला उठाकर चंपत हो गई। दुकानदार ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दुकानदार ने अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
कस्बे की मुख्य बाजार में गौरव वार्ष्णेय की जनरल स्टोर की दुकान है। धनतेरस की वजह से मंगलवार को उनकी दुकान पर ज्यादा भीड़ थी। दोपहर बाद एक महिला उसकी दुकान पर पहुंची और कुछ सामान दिखाने को कहा। वह काफी देर तक और सामान दिखाओ और सामान दिखाओ कहती रही। जैसे ही दुकानदार दूसरे कार्यों में लगा और गुल्लक की ओर पीठ हुई महिला ने गुल्लक के पास रखा थैला उठा लिया और अपने कपड़ों में छिपा लिया। फिर वह सामान पसंद नहीं आया, कहकर थैला लेकर चंपत गई। कुछ देर बाद दुकानदार की नजर थैले पर गई कि वह गायब था। उसने तुरंत महिला को तलाश किया पर उसका पता नहीं लगा। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देदी है। संवाद