{"_id":"5375fc008877987629b117f7c88a9f07","slug":"withdraw-the-anshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति देवी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की वजह से जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। महिला पर निगरानी के लिए महिला कांस्टेबिल को मालवीय आवास स्थित अनशन स्थल पर तैनात कर दिया गया। दोपहर में दातागंज के तहसीलदार अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों समेत अनशनकारी शांति देवी को बताया मामले की जांच कराई जा रही है, लेकिन निष्पक्ष तरीके से जांच करने में एक सप्ताह लग जाएगा। इसलिए अनशन को समाप्त कर जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें। अनशन स्थल पर भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू, नरेंद्र सक्सेना, अजीत, नन्हे, लेखराना, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, नरेश, महिपाल, अरविंद, बृजपाल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन