फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Withdraw lawsuit attacking the Dalit family

मुकदमा वापस लेने को दलित परिवार पर हमला

Tue, 12 Jan 2016 08:17 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 12 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने मुकदमा वापस लेने से इंकार करने पर अपने साथियों संग पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में लड़की का भाई व भाभी घायल हो गए। जानकारी देने पर भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। अब इस परिवार ने कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विगत 18 दिसंबर को थाना सहसवान के एक गांव में दबंग युवक ने एक दलित लड़की को अश्लील हरकत की। उसको पकड़ लिया था। घटना की रिपोर्ट लड़की की मां ने गांव के सौरभ पुत्र धीरेंद्र यादव के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा मुकदमा दर्ज होने के 25 दिन बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। आरोपी को भी  तलाश नहीं किया। इस पर आरोपी के हौसले इस कदर बढ़ गए कि मंगलवार दोपहर तीन बजे उसने अपने कई साथियों के साथ  दलित परिवार पर हमला बोल दिया। मुकदमे में फैसला करने के लिए दबाव  बनाने लगा। विरोध करने पर पीड़िता के भाई व भाभी को पीटकर  घायल कर दिया। दलित परिवार शाम को कोतवाली पहुंचा। पुलिस को घटना से अवगत  कराते हुए तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित  परिवार का आरोप है कि पुलिस हमलावरों से मिली हुई है, जिस कारण उनके खिलाफ  कार्यवाही करने से कतरा रही है। दलित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि  शीघ्र आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई, तो वह गांव से पलायन करने को  विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed