फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   With one lane of the under-construction highway closed and increased pressure on the other, hundreds of vehicles got stuck in a traffic jam.

Budaun News: निर्माणाधीन हाईवे की एक लेन बंद, दूसरी पर बढ़ा दबाव तो जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
With one lane of the under-construction highway closed and increased pressure on the other, hundreds of vehicles got stuck in a traffic jam.
उझानी में मंडी गेट पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
उझानी। मंडी समिति परिसर में मक्के की आवक और मुख्य गेट के पास हाईवे की एक लेन पर निर्माण कार्य चलने की वजह से मंगलवार को भीषण जाम लग गया। मंगलवार सुबह करीब आठ से नौ बजे तक वाहनों के पहिये थम गए। पुलिस कर्मियों ने कस्बे में आने-जाने वाहनों को रोका, इसके बाद जाम में फंसे चालकों को राहत महसूस हुई। करीब आधे घंटे तक व्यवस्था सुचारु दिखी, इसके बाद फिर जाम लग गया। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति में आढ़तों पर मक्का उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने बाहर की ओर रुख किया तो बदायूं और कासगंज की ओर से आने-जाने वाहनों को निकलने का मौका नहीं मिला। करीब एक घंटे तक रफ्तार थमी रही। मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों ने हालात बेकाबू होते देख फोन कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे पुलिस फोर्स ने हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसान रामपाल ने बताया कि कुछ ही देर व्यवस्था ठीक रही। सुबह 10 बजे फिर जाम लग गया। पूर्वाह्न तक सड़क पर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर दूर तक ट्रक, कार, बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फंसी नजर आई। इससे पुलिस कर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने आंबेडकर चौराहे के पास भारी वाहनों को रोका, तब कहीं जाकर दोपहर में आवागमन सुचारु हुआ। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए जाम लगा था, उसके बाद से सामान्य रूप से यातायात गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मुजरिया होकर रोडवेज बसें, गोशाला फाटक होकर निकले कार सवार
- कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने सुबह 10 बजे जाम में फंसे वाहनों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई तो कुछेक कार सवार लोगों ने दुकानदारों से बात कर वैकल्पिक रास्तों के बारे में जानकारी ली। आंबेडकर चौराहे से कार सवार मुख्य बाजार के रास्ते गोशाला फाटक होकर एनएचएआई के निर्माणाधीन बाइपास से छतुइया पहुंचे और हाईवे से जुड़ गए। दूसरी तरफ बरेली और बदायूं से कासगंज के रास्ते आगरा व मथुरा जाने वाली रोडवेज बसों में तीन-चार के चालक वाया मुजरिया होकर वितरोई मोड़ पर पहुंचे। वितरोई के रास्ते ट्रक भी मुजरिया होकर आंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां से उन्होंने आगे का सफर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed