फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   winter

कोहरा के साथ शीत लहर से जनजीवन अस्तव्यस्त

Wed, 10 Dec 2014 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 10 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
winter
जिले में सीजन की पहली ठंड का लोगों ने मंगलबार को बखूबी अहसास किया। सुबह को कोहरा से दिन में काफी देर अंधेरा घिरा रहा। वाहनों की रफ्तार रुकी रही। वहीं कोहरा और शीत से लोग गर्म कपड़े लपेटने को मजबूर हो गए। अलावों का सहारा भी लिया। हालांकि रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए यह मौसम लाभकारी रहा।
विज्ञापन

देर से ठंड की शुरूआत हुई तो लोगों को अपनी दिनचर्या बदलनी पड़ी। सुबह लोग जल्दी बिस्तर नहीं छोड़ सके। वहीं बाजारों में अधिक भीड़ नहीं रही। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। शीत लहर के चलते बुजुर्गों को बेहद तकलीफ हुई। हीटर और अलावों का सहारा लेने को मजबूर रहे। वहीं बाहर निकलने को लोगाें को मफलर, टोपा और गर्म कपड़ों को सहारा लेना पड़ा। यात्रियों को अचानक आई ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न मार्गों पर कोहरा छाए रहने के कारण वाहनों की रफ्तार पर प्रभाव पड़ा। गन्तव्य तक जाने को डेढ़ गुना अधिक समय लगा। इधर, गांव देहात में ठंड का अधिक प्रकोप रहा। सिंचाई के लिए तैयार रबी की मुख्य फसल गेहूं को मौसम अनुकूल रहने से किसानों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed