फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Winning gold boosted the players' morale; a wave of joy swept through the stadium.

Budaun News: स्वर्ण जीतने से बढ़ा खिलाड़ियों का हौसला, स्टेडियम में खुशी की लहर

Fri, 02 Oct 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Winning gold boosted the players' morale; a wave of joy swept through the stadium.
वैशाली, ​खिलाड़ी
बदायूं। एशियाई खेलों में बुधवार का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए ऐतिहासिक रहा। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत ने महिला-पुरुष और मिश्रित टीम तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। एक ही दिन तीन स्वर्ण जीतने की खबर से देशभर के साथ-साथ बदायूं के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन


भारत की इस शानदार जीत का असर बदायूं स्पोर्ट्स स्टेडियम में साफ देखने को मिला। बृहस्पतिवार की सुबह से ही स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे तीरंदाजों में जश्न का माहौल रहा। महिला और पुरुष खिलाड़ी समूह में बैठकर एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबलों के बारे में चर्चा करते नजर आए। सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को प्रतिस्पर्धा की तकनीक और मानसिक मजबूती के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि कंपाउंड वर्ग में भारत की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। बदायूं जिले में भी तीरंदाजी में कई प्रतिभाएं उभर रही हैं, जो जिला और मंडल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कोच राजा बाबू ने कहा कि इस जीत से तीरंदाजी खेल को नया आयाम मिलेगा और अधिक युवा इस खेल से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने जताई खुशी
भारत के स्वर्ण जीतने से हौसला बढ़ा है। अब वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं। - वैशाली, खिलाड़ी

देश में जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता तो बड़ा अच्छा लगता है, गोल्ड मिलने हौसला और बुलंद हो जाता है। - नीतू, खिलाड़ी

सपना है कि इसी तरह मैं भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकूं। इसके लिए नियमित अभ्यास कर रही हूं। -रिया, खिलाड़ी

इस बार एशियाई खेलों में देश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने पर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी हुई। - लक्ष्य भारद्वाज, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

वैशाली, खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed