{"_id":"5e6299b68ebc3eeb5a7b906d","slug":"wine-shop-open-in-late-night-badaun-news-bly398691413","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर डीएम का आदेश बेअसर, यहां शटर के नीचे से बेची जाती है शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर डीएम का आदेश बेअसर, यहां शटर के नीचे से बेची जाती है शराब
विज्ञापन
बदायूं। पिछले साल की तरह इस बार भी डीएम ने निर्देश दिए हैं कि होली वाले दिन शराब नहीं बिकेगी। उस दिन शराब की कोई दुकान नहीं खुलेगी, लेकिन गद्दी चौक स्थित मॉडल शॉप समेत कई दुकानों पर डीएम के इस आदेश का असर नहीं पड़ने वाला। इसकी वजह यह है कि यहां हर रात को शटर के नीचे से शराब की बिक्री की जाती है। पिछले दिनों एक मॉडल शाप का शटर काटकर बनाई गई खिड़की को आबकारी विभाग ने बंद कराया था। बावजूद इसके यहां शराब के शौकीनो को आसानी से शराब मुहैय्या हो रही है। होली के दिन डीएम के आदेश का पालन किस तरह होगा यह तो उसी दिन पता चलेगा।
गद्दी चौक पर स्थित मॉडल शॉप का शटर काटकर खिड़की बना ली गई थी। जहां से रोजाना रात 12 से एक बजे तक बड़े आराम से शराब बेची जाती रही। इस मॉडल शॉप की ये खिड़की काफी चर्चाओं में रही और आज भी चर्चा हैं। पिछले साल कोतवाली इंस्पेक्टर ने इस खिड़की पर बेल्डिंग करा दी थी लेकिन ये नहीं माने और खिड़की खोल ली। कुछ दिन तक ये खिड़की रात तक खुलती रही। एक दिन एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पैदल मार्च के दौरान इस पर बेल्डिंग कराई थी। दो बार स्वयं आबकारी विभाग बेल्डिंग करा चुका है। आश्चर्य की बात ये है कि यहां एसएसपी की कार्रवाई तक को दरकिनार करते हुए एक नहीं, दो नहीं पूरे चार बार खिड़की खोली गई और उस पर बेल्डिंग करवा दी गई। इसके बावजूद आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सका।
अब स्थिति ये है कि रोजाना रात को शटर उठाकर शराब बिकनी शुरू हो गई है। रात दस बजे के बाद इसका शटर एक बार गिरता है। फिर ग्राहक आने पर उठता रहता है। रात 12-01 बजे तक इसके सामने दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। जैसे ही ग्राहक ने शटर खटखटाया कि अंदर से ब्रांड का नाम पूछ लिया जाता है और रुपये बता दिए जाते हैं। फिर शटर उठाकर शराब बेच दी जाती है। गुरुवार रात 12 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। ये हरकत किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद न तो आबकारी विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है और जिला प्रशासन कोई सख्त कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
हमने साफ कह दिया है कि रात में शराब नहीं बिकेगी। अगर फिर भी शटर उठाकर शराब बेच रहे हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात में टीम भेजकर दिखवाता हूं। फिर कार्रवाई करेंगे।
- सुशील कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी