फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wine

दो दर्जन स्थानों पर छापे 500 लीटर लहन नष्ट

Thu, 15 Jan 2015 11:32 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
wine
जिले में अवैध शराब के खिलाफ तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। अभियान के बावजूद कच्ची शराब का धंधा करने वाले काबू में नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को जिले में करीब दो दर्जन जगहों पर छापामारी की गई। इस दौरान 80 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 500 लीटर लहन नष्ट किया गया और दस लोगों को शराब बनाते-बेचते गिरफ्तार किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान का ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब का धंधा किसी से छिपा हुआ नहीं है। लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में जब अवैध शराब के सेवन से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई तो पुलिस और आबकारी विभाग चेता। मंगलवार से जिले में अवैध शराब के खिलाफ रोज दो दर्जन स्थानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही है। गुरुवार को भी दातागंज, मूसाझाग, हजरतपुर, उसहैत, उसावां, कादरचौक थाना क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी में आबकारी निरीक्षक बीपी सिंह, सुनील त्यागी शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी मुन्नलाल द्विवेदी ने बताया कि छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब की शराब तो पकड़ी ही नहीं जा रही
बदायूं। जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी छापामारी हुई। इस दौरान हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया और सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। हालांकि जिले में कहीं भी दूसरे राज्यों की शराब बरामद नहीं हुई। जबकि जिले में हरियाणा और पंजाब की शराब की बिक्री जगजाहिर है। अवैध शराब की बिक्री से ही आबकारी विभाग के राजस्व में कमी आ रही है। हालांकि आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां भी अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिल रही है वहां छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed