{"_id":"6f7caf458b3b9a4b2273c0ee5ba9e61d","slug":"willing-to-take-the-city-s-dream-projektprojekt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...लो तैयार है शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...लो तैयार है शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट
badaun
Updated Mon, 04 May 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। उत्सुक शहरवासियों ने उद्घाटन होने से पहले ही बाइक और हल्के वाहन भी निकालना शुरू कर दिया है। उद्घाटन के बाद बड़े वाहन भी गुजरने लगेंगे। ओवरब्रिज निर्माण में पूरे दो वर्ष लग गए। निर्माण के समय इस रोड से आवागमन भी बंद कर दिया गया था। सकरी आबादी और बिल्डिंगों के बीच इसके निर्माण में बाधाएं आईं, लेकिन उन सभी को पार करते हुए ओवरब्रिज अपना रूप ले चुका है।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन पिलर्स पर छह गॉर्डर चढ़ाया जाना था। इसके पूरा होते ही काम में तेजी आई। शहर की अति महत्व की परियोजनाओं में शामिल उसावां रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। 22.31 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण लगभग पूरा होते ही लोगों में उत्साह है। निर्माण को लेकर जो मैटेरियल सड़क पर फैला पड़ा था उसे समेटा जा रहा है।
विज्ञापन
मई-13 में शुरू हुआ था निर्माण
इसका निर्माण मई-2013 में शुरू हुआ था और मई 2015 में यह बनकर तैयार है। सांसद धर्मेंद्र यादव की प्राथमिकता का काम होने के कारण इसकी जल्दी-जल्दी समीक्षा होती रही है। खुद कई बार सांसद इस काम को देख पहुंचे।
विज्ञापन
पांच महीने विलंब से बन सका ओवरब्रिज
सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले इसके काम समाप्ति की अवधि दिसंबर-14 थी लेकिन रेलवे के हिस्से में काम बिना रेलवे इंजीनियरों की मदद के पूरा नहीं हो रहा था। रेलवे के ऐसे दिशा निर्देश भी थे कि उनके इंजीनियरों की देखरेख में ऐसे काम हों। इसमें विलंब हो जाने से फरवरी-15 तक काम पूरा करने को समय रखा गया। ऐसा नहीं हो सका और काम मई-15 में जाकर पूरा हुआ।
बेतरतीब बिजली लाइन करेंगी परेशान
ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है। बिजली विभाग ने इसके निर्माण के समय लाइनें शिफ्ट की थीं जो अभी भी बेतरतीब हैं। लाइन शिफ्टिंग के इस विभाग ने 98 लाख की मोटी रकम वसूली थी। शिफ्टिंग के बाद भी बेतरतीब बिजली लाइन और पोलों से साइड रोड इससे प्रभावित हो रहे हैं। सेतु निगम के अभियंताओं ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी किया था, लेकिन कोई नजीता हाथ नहीं आया।
00000000000
ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है। इसके नीचे के साइड रोड बनाने को पहले तो नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाने को हामी भर ली थी। जब ऐसा नहीं हुआ तो सकरे मार्ग पर ही निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
-एनवी डेकाटे, सहायक अभियंता सेतु निगम