फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will remain paralyzed for eight hours Power of 90 villages

आठ घंटे तक ठप रहेगी  90 गांवों की बिजली

Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उलइया उपकेंद्र पर होगा अनुरक्षण का काम
 विद्युत वितरण निगम द्वितीय के उलइया स्थित 132 केवीए के उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते सात अक्तूबर को तीन फीडरों से जुड़े करीब 90 गांवों की बिजली सप्लाई आठ घंटे तक ठप रहेगी।
उलइया उपकेंद्र पर कंडक्टर को बदला जाना है। यह काम सात अक्तूबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। शाम पांच बजे तक काम चलेगा। इस दौरान बिल्सी, नागरझूना और कुरऊ फीडर से जुड़े करीब 90 गांवों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय छैल बिहारी ने बताया कि कंडक्टर बदले जाने के बाद इन इलाकों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


------
बिजली चोरी में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर
67 कनेक्शन काटे, बिनावर में 3.5 लाख वसूले गए
 विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने मंगलवार को बिल्सी में अभियान चलाया। यहां सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बकाया अदा न करने वाले 67 लोगों के कनेक्शन काटे गए। बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देश में चले अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने बिल्सी में सात ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो कनेक्शन काटे जाने के बाद चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, बिनावर में लगे कैंप में तीन लाख पांच हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान 105 नए कनेक्शन भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed