फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will make in a month 6957 WC

एक माह में बनाएंगे 6957 शौचालय

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा एक्शन प्लान का पैसा खपाने की तैयारी तेज हुई
 वित्तीय वर्ष खत्म होने में महज एक महीना बाकी है और स्वच्छ भारत अभियान और गंगा एक्शन प्लान के तहत पूरे जनपद में लगभग 15 हजार शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य अधूरा है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए मंजूर 14996 शौचालयों में से अभी तक 8039 शौचालयों का ही निर्माण हो सका है, लगभग आधे शौचालय एक महीने में कैसे बन जाएंगे, यह बड़ा सवाल है। जाहिर है कि ऐसे में, शौचालयों का पैसा खपाने की तैयारी की जा रही है।
जिले में गंगा एक्शन प्लान के तहत निर्माण के लिए मंजूर हुए 14996 शौचालयों का निर्माण सहसवान ब्लाक की 14 ग्राम पंचायतों, कादरचौक ब्लाक की चार,  उसावां ब्लाक की नौ और उझानी ब्लाक की आठ ग्राम पंचायतों में कराया जाना था। इसके लिए लगभग 14 करोड़ रुपये का बजट शासन से जारी हुआ था। शुरू में तो पंचायत राज विभाग के अफसर कछुआ चाल से चलते रहे और अब जब वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है तो अफसरों में खलबली मची हुई है। जिले में अब तक बने 8039 शौचालयों में बाकी  6957 शौचालय बनने बाकी हैं। हालांकि जिला पंचायत राज अधिकारी यानी डीपीआरओ का कहना है कि बाकी सारे शौचालयों का निर्माण समय रहते पूरा करा लिया जाएगा लेकिन अहम सवाल यह है कि एक महीने में इतने शौचालय बन पाएंगे। जाहिर है कि आनन-फानन में पैसा खपाया जाएगा। 
विज्ञापन

-------
गंगा एक्शन प्लान के तहत बाकी शौचालयों के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस बाबत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करा देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रीतम सिंह डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed