फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will be back in a week CRS inspection !

सप्ताह भर में हो जाएगा सीआरएस निरीक्षण!

Tue, 19 May 2015 07:43 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 19 May 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Will be back in a week CRS inspection !
17 माह से ब्रॉडगेज लाइन पर सफर का इंतजार कर रहे मुसाफिर जल्द रेल यात्रा का आनंद ले सकेंगे। पूर्वोतर रेल अधिकारियों ने एक बार फिर सप्ताह भर में सीआरएस इंस्पेक्शन होने का दावा किया है। कहना है 26 मई तक उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पूरी तरह पुष्टि नहीं की है। जबकि मालगाड़ी फर्राटा भरते हुए दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आमान परिवर्तन के तहत मीटरगेज को ब्रॉडगेज में बदलने का निर्णय लिया गया। इसके तहत एक जनवरी 2014 को रामगंगा से बदायूं के बीच मेगा ब्लॉक लेते हुए पटरिया उखेडने का काम शुरू कर दिया। वहीं 15 फरवरी से बदायूं-कासगंज के बीच का भी काम शुरू कर दिया। तेजी से शुरू हुए काम का असर भी नजर आया। महज 39 दिन में कासगंज से कछला ब्रिज तक इंजन पॉवर ट्रायल भी ले लिया गया जो सफल हुआ। उस वक्त लगा कि जल्द ही ट्रेन चालू हो जाएगी। रेल अधिकारियों ने भी जून तक संचालन शुरू होने के दावे किए थे। किंतु बीच में सुस्तपन होने के कारण यह मुमकिन नहीं हो सका। इसके बाद निरीक्षण पर आए अधिकारियों ने फिर अगस्त में, नवंबर में तथा दिसंबर में ट्रेन शुरू होने के तमाम दावे किए, लेकिन सब खोखले साबित हुए। 2015 आ गई, पर ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसके बाद भी कयास ये लगाए जाते रहे कि जल्द ही सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रेन चालू करा दी जाएगी। फिर भी इंस्पेक्शन के इंतजार में पांच महीने गुजर गए। अब एक बार फिर पूर्वोत्तर रेल अधिकारियों ने सप्ताह भर में सीआरएस इंस्पेक्शन का दावा किया है। कहना है कि काम ओके हैं। मालगाड़ी दौड़ रहीं हैं। मई में यात्री टे्रन का संचालन भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीआरओ, इज्जतनगर, एनई रेलवे राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीआरएस इंस्पेक्शन की तारीख तय नहीं हो पा रही है। इस सप्ताह 26 मई तक उम्मीद जताई जा रही है। आशा है कि इस महीने संचालन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed