फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife wants to convert my son alleges man who had a love marriage in Budaun

UP: 'बेटे का खतना कराना चाहती है पत्नी... ईद पर जबरन खिलाया मांस', प्रेम विवाह करने वाले युवक का आरोप

Fri, 04 Apr 2025 09:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी बेटे का खतना कराने का दबाव बना रही है। उसे जबरन मांस भी खिलाया है। 

विज्ञापन
Wife wants to convert my son alleges man who had a love marriage in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय के एक युवक को दूसरे समुदाय की युवती से शादी करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवती चार माह के बेटे का धर्मांतरण करने के लिए खतना करना चाहती है। इसके साथ ही पति पर नमाज पढ़ने और मांस खाने का दबाव बनाती है। पति से बेटा छीन लिया है। परेशान युवक ने एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी युवक का शेखूपुर में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होंने स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी कराकर चार अप्रैल 2023 को दोनों की शादी करा दी। शादी में सभी गवाह युवती के परिवार के लोग बने। जबकि, युवक के परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शादी के कुछ दिन तक दोनों के बीच सामान्य रिश्ता चलता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन अदा कराई नमाज 
आरोप है युवती के परिजनों ने युवक को मस्जिद में ले जाकर जबरदस्ती नमाज अदा कराई। मांस खिलवाया गया। वहीं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो 27 अक्तूबर 2023 को तलाक दे दिया गया। इसके बाद युवती पक्ष ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाकर चार जनवरी 2024 को हिंदू बनकर रहने का समझौता किया। इसके बाद युवती और राजकुमार साथ में रहने लगे। 

युवती भी हिंदू रीति-रिवाज से रहकर जीवन जीने लगी। इस दौरान युवक से युवती को एक बेटे का जन्म हुआ। युवक का आरोप है कि अब युवती धर्मांतरण कर बेटे का खतना करना चाहती है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है और बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 

ये भी पढ़ें- UP: बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह पर कारोबारी की मौत, डांस करते-करते गिरे... फिर नहीं उठे; देखें Video

ईद पर बेटे को खिलाया मांस
युवक का आरोप है वह ईद के पर्व पर पत्नी के मायके गया। वहां उसके बेटे को मांस खिलाया गया। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तब उसकी पत्नी ने एक मौलाना और रिश्तेदारों को बुलाकर उसे पकड़ लिया। उसे भी जबरदस्ती मांस खिलाया। इसका उसने विरोध किया और बेटे को लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन, आरोपियों ने उसके बेटे को छीन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed