{"_id":"6ae105223d90df4705007fbc","slug":"roadways-buses-will-not-be-able-to-enter-the-city-via-lalpul-road-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176389-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लालपुल रोड से शहर में नहीं घुस सकेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लालपुल रोड से शहर में नहीं घुस सकेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। अब लालपुल रोड से रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, उझानी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें बाइपास से नवादा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ेगा।
बसें अब शहर के अंदर लालपुल, नाले के पुल और छह सड़का होते हुए नहीं गुजरेंगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लालपुल रोड पर अतिक्रमण और सब्जी मंडी लगने से आए दिन भीषण जाम लगता है। रोडवेज की बसें शहर में घुसने से जाम की स्थिति और बिगड़ जाती थी। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को परेशानी होती थी। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थीं। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नियम का पालन कराने के लिए बिल्सी मोड़ पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जो उझानी रूट से आने वाली बसों को बाइपास की तरफ डायवर्ट करा रहे हैं। उम्मीद है कि नए आदेश के बाद शहर के लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।
ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को होगा फायदा
लालपुल रोड से बसों के शहर में घुसने पर रोक लगाए जाने के कारण अब ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को फायदा होगा। बिल्सी मोड़ से डायवर्ट होने के कारण बसें में शहर में नहीं आ रही हैं, वह शहर में आने वाली सवारियों को बिल्सी और नवादा पर उतार दे रही हैं। इन जगहों से सवारियों को शहर में आने के लिए ऑटो और ई- रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर शहर में वाहनों का अतिरिक्त दबाव न बने, इसको देखते हुए लालपुल मार्ग को रोडवेज बसों के लिए एकल मार्ग बनाया गया है, इससे मार्ग पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। - मनोज कुमार वर्मा, यातायात प्रभारी, बदायूं