फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife shot dead in Badaun

Budaun: परिवार के साथ ससुराल से गांव जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ विवाद तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

Thu, 27 Apr 2023 09:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बदांयू
अमर उजाला नेटवर्क, बदांयू Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 09:12 PM IST
सार

राहगीरों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में सीओ सहसवान सीपी सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है

विज्ञापन
Wife shot dead in Badaun
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में विवाद होने पर एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पत्नी को लेकर कार से घर जा रहा था। रास्ते में विवाद होने पर कार में ही वारदात को अंजाम दे दिया। मुजरिया थाना क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात अजय प्रताप पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देर रात तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेहाना उर्फ फुरकाना को उसके मायके से घर ले जा रहा था। साथ में सात वर्षीय पुत्र फरमान, छह वर्षीय पुत्र अरमान भी था। इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र में मुड़सान नगला और दीनापुर मार्ग पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी को कार में ही दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव रास्ते में ही फेंक दिया।

विज्ञापन

कार से थाने पहुंचा युवक 

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद घटना को अंजाम देने के बाद वह कार से ही थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है। फिलहाल पुलिस ने संभल जिले के थाना धनारी के गांव दिनौरा निवासी मृतका के मायके वालों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अजय प्रताप ने बताया कि दंपती के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। मृतका के मायके वालों से तहरीर मांगी है, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed