{"_id":"64dcc3ff755e8b511a016724","slug":"wife-and-eight-month-old-daughter-were-beheaded-with-an-ax-in-dataganj-badaun-news-c-123-1-sbly1004-2681-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज में पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज में पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन
मृतका खुशबू का फाइल फोटो।
हत्या के बाद चारपाई पर बैठा रहा आरोपी, गिरफ्तार
एक दिन पहले शाम को पति-पत्नी में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली में बुधवार सुबह एक सिरफिरे युवक ने पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी नहीं भागा और वहीं पत्नी के शव के पास चारपाई पर बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम भुड़ेली निवासी अखिलेश उर्फ अजय पुत्र देशराज ने करीब ढाई साल पहले जिला देवरिया निवासी खुशबू (19) से प्रेम विवाह किया था। परिवार वालों के मुताबिक अखिलेश ढाई साल पहले घर छोड़कर दिल्ली चला गया। वहां गाजीपुर इलाके में ई-रिक्शा चलाता था। वहीं उसकी खुशबू पुत्री भरत चौधरी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान खुशबू नाबालिग थी। इसके बावजूद अखिलेश खुशबू को लेकर गांव आ गया और उससे शादी कर ली।
इस संबंध में भरत चौधरी ने खुशबू को ले जाने के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई लेकिन खुशबू ने अखिलेश के पक्ष में ही बयान दिए। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से 28 जुलाई को मुकदमा खत्म हो गया। उसकी आठ माह की बेटी सृष्टि थी। परिवार वालों का कहना है कि अखिलेश शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
ऐेसे में खुशबू कई बार अपनी मां के पास जाने की बात कह चुकी थी। इसको लेकर मंगलवार शाम भी दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। मंगलवार वार रात खाना खाकर अखिलेश खेत पर चला गया। सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच लौटकर घर आया। उस दौरान खुशबू चारपाई पर लेटी अपनी बेटी को दूध पिला रही थी। तभी अखिलेश ने मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को सिर और पेट पर कुल्हाड़ी मारीं, जिससे दोनों की कुछ ही देर में मौत हो गई।
इसके बाद अखिलेश उसी चारपाई के पास बैठ गया। उस दौरान घर में उसकी 15 वर्षीय बहन सविता और छह वर्षीय जसोदा मौजूद थी। दोनों ने भाभी और भतीजी को बचाने की भी कोशिश की, मोहल्ले वालों से भी गुहार लगाई पर कोई आगे नहीं आया। बाद में किसी मोहल्ले वाले ने ही पुलिस को जानकारी दी।
कुछ देर बाद इंस्पेक्टर सौरभ सिंह, बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। युवक को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि उनके आने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-
भुड़ेली गांव में मां-बेटी की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट लिखी जा रही है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी