फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Widening of Badaun-Dataganj Road Begins at a Cost of 82.26 Crore

Budaun News: बदायूं-दातागंज रोड का 82.26 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण शुरू

Fri, 24 Apr 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Widening of Badaun-Dataganj Road Begins at a Cost of 82.26 Crore
दातागंज- बदायूं मार्ग। संवाद
बदायूं। शहर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल बदायूं-दातागंज रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को लंबे समय से जर्जर चली आ रही इस सड़क से निजात मिल जाएगी। वहीं जाम भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

बदायूं से दातागंज को जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए शासन स्तर से 82.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत सड़क को मानकों के अनुसार चौड़ा किया जाएगा। ताकि भारी वाहनों और बढ़ते यातायात का दबाव आसानी से संभाला जा सके।
विज्ञापन

परियोजना में केवल चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुंदरीकरण कार्य भी शामिल हैं। दातागंज के रामचंद्र, विकास, सुरेश का कहना है कि इस सड़क के सुधरने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। अब तक इस मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम के कारण लोगों का काफी समय बर्बाद होता था, वहीं खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। नई सड़क बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है। इस परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज मार्ग कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ता है। ऐसे में सड़क बेहतर होने से व्यापार, परिवहन और आवागमन की गति तेज होगी। आसपास के क्षेत्रों में जमीन और कारोबार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। प्रशासन ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और नियमित निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।


बदायूं-दातागंज मार्ग के चौड़ी व सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा। उम्मीद है कि तय समय में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, ताकि राहगीरों काे आने-जाने में परेशानी न हो। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed