फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wherever you dig the earth, you will find Buddha...

Budaun News: जहां खोदोगे धरती, वहां पर तुम बुद्ध पाओगे...

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Wherever you dig the earth, you will find Buddha...
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के बैनर तले गांधी ग्राउंड में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इसका शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीश दिनकर ने बाबा साहब व गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से आए कवि ओम यादव ओम की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में कवयित्री सुनीता बौद्ध, सुनील कर्दम, कन्हैया राज, डॉ. मंजीत सिंह, कवयित्री मोनिका सिद्धार्थ, रवेंद्र सिंह ज्ञानी, डॉ. हिलाल बदायूंनी, हास्य कवि धांसू ख़ैरवी, पवन तारा आदि ने रचनाएं पढ़कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर कवि सुनील कर्दम ने सुनाया, नंगे पैरों से चलने वाले अब चलते हैं कारों से, गूंगे भी अब प्रश्न पूछते देखे हैं दरबारों से। कवयित्री मोनिका सिद्धार्थ ने पढ़ा, भले मंदिर में जाओगे, भले मस्जिद में जाओगे, लेकिन लौटकर वापस अपने घर को आओगे। यही सच कह रही हूॅ मैं, मेरी तुम बात सुन लेना, जहां खोदोगे धरती वहां पर तुम बुद्ध पाओगे। बुद्ध वंदना के साथ शुरू हुए कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन गौतम, हरीश दिनकर, नीटू सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, महिपाल टंडन, अतिराज सागर, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed