फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When recognition was in danger, construction of medical college started again after seven years

Budaun News: मान्यता पर खतरा मंडराया तो सात साल बाद फिर शुरू हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Fri, 24 May 2024 05:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 24 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
When recognition was in danger, construction of medical college started again after seven years
बदायूं। सात साल बाद मेडिकल कॉलेज का अधूरा निर्माण बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गया। पांच महीने में बचा काम पूरा करने का लक्ष्य है। राजकीय निर्माण निगम का दावा है कि भवन के शेष 40 फीसदी कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद मरीजों को सैफई और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात वर्ष 2012 में मिली थी। बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गिनौरा वाजिदपुर के पास जमीन चिह्नित कर 2015 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया। शासन ने निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को सौंपा। इसके लिए 646 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। वर्ष 2017 तक लगभग 60 प्रतिशत काम ही पूरा होने के बाद मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

समय पर भुगतान न मिलने पर ठेकेदार ने न्यायालय में निर्माण एजेंसी के खिलाफ वाद दायर कर दिया। यह मामला विचाराधीन है। निर्माण पूरा न होने से एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मान्यता पर संकट गहरा गया था। अमर उजाला ने कई बार खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इनका संज्ञान लेकर शासन के प्रमुख सचिव ने राजकीय निर्माण निगम के एमडी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लखनऊ बुलाया। बैठक में निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने कार्ययोजना बनाकर राजकीय निर्माण निगम को दी जिसके बाद काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुराने एस्टीमेट पर ही करना होगा काम
निर्माण निगम के अधिकारी निर्माण सामग्री की लागत बढ़ने का हवाला देकर बजट बढ़ाने की मांग कर रहे थे मगर शासन ने इसे स्वीकार नहीं किया।पुराने एस्टीमेट के आधार पर ही काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
------
बहु उद्देशीय भवन के निर्माण से हुई शुरूआत
- मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बहु उद्देशीय भवन का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। इसके लिए नींव खोदी गई। अब तक अस्थाई हॉल में बैठकें होती आ रही हैं। पांच माह में यह भवन तैयार होने के बाद इसी में कार्यक्रम हुआ करेंगे।


----------
यह काम होने बकाया

- दो लेक्चर रूम का निर्माण
- मल्टीपर्पज हॉल, खिड़कियां और फाल्स सीलिंग
- 11 लिफ्ट और लेक्चर थियेटर
- सात ऑपरेशन थियेटर
- नर्सिंग छात्रावास
- परिसर में सड़क और पोस्टमार्टम हाउस


कार्ययोजना तैयार कर राजकीय निर्माण निगम को पिछले सप्ताह सौंप दी थी। काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed