{"_id":"695ac04381bd2e786603aca8","slug":"when-her-boyfriend-betrayed-her-the-teenage-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154295-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी किशोरी, फिर हुई ऐसी बात, फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी किशोरी, फिर हुई ऐसी बात, फंदे से लटककर दी जान
Mon, 05 Jan 2026 12:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:12 PM IST
सार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक किशोरी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। उसका गांव के ही युवक से प्रेम संबंध था। युवक ने प्रेम संबंध खत्म करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने ही कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार अपराह्न दो बजे परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो दंग रह गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के लोगों ने बताया कि किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे परिवार के लोग भी नाराज थे। उधर, युवक के परिजन भी किशोरी के परिजनों पर उसको समझाने का दबाव बना रहे थे। शनिवार की शाम युवक ने किशोरी से संबंध खत्म करने की बात कह दी। इसके बाद से ही किशोरी परेशान हो उठी। रात भर इसको लेकर परिवार में तमाम चर्चाएं हुईं, बाद में किशोरी से कह दिया गया कि वह युवक को भूल जाए।
विज्ञापन
किशोरी उसके साथ ही शादी की जिद पर अड़ी थी। परिजनों की सहमति न मिलने से आहत किशोरी कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन