{"_id":"66ccc2d451a1ffc9d20baee4","slug":"when-he-reached-the-police-station-to-make-a-recommendation-he-was-kept-in-lockup-for-18-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124777-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिफारिश करने थाने पहुंचा तो 18 घंटे लॉकअप में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिफारिश करने थाने पहुंचा तो 18 घंटे लॉकअप में रखा
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र के गांव रिजोला में दीपक ने अपनी बाइक गांव के ही सुमित को बेची थी। कुछ रुपये उधार कर दिए थे। रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। मोहल्ले का की राजपाल सिंह फैसला कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने सुमित और दीपक के साथ उसको भी लॉकअप में डाल दिया। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव रिजौला निवासी राजपाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पड़ोसी दीपक और सुमित को पुलिस थाने ले गई तो वह दोनों का फैसला कराने 23 अगस्त को थाने पहुंचा था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार को पूरा मामला बताया तो उन्होंने कोई बात नहीं सुनी और दोनों के साथ उसको भी लॉकअप में डाल दिया। 18 घंटे तक उसको प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि हल्का प्रभारी व एसओ ने जबरन 22 हजार रुपये धीरेंद्र के खाते में गूगल पे कराए। एसएसपी ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।