फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When he got down to pay his respects to Ganga Maayya, the car turned into a ball of fire...the family was saved

Budaun News: गंगा मैय्या को प्रणाम करने उतरे तभी आग का गोला बनी कार...बचा परिवार

Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
When he got down to pay his respects to Ganga Maayya, the car turned into a ball of fire...the family was saved
कछला पुल पर बोलेरो गाड़ी से उठतीं आग की लपटें। संवाद
कछला। इसे महज संयोग कहें या कुछ और। सोमवार को कछला के गंगा पुल पर राजस्थान से आया एक परिवार बड़े हादसे से बच गया। परिवार के सदस्य पांच बच्चों के साथ गंगा मैय्या को प्रणाम कर सिक्के विसर्जित करने के लिए उतरे थे, तभी अचानक उनकी बोलेरो कार धू-धू करके जलने लगी। माैके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद वहां माैजूद हर कोई यही कहते दिखा कि...गंगा मैया ने परिवार को बचा लिया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब नाै बजे की है। राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा मीना निवासी राजकुमार ने बताया कि 21 जनवरी को उनके बड़े भाई सियाराम का निधन हो गया था। इसलिए सोमवार सुबह वह दो गाड़ियों से परिवार के साथ कछला के भागीरथ गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जन करने आ रहे थे।
विज्ञापन

कछला पुल पहुंचने पर परिवार के लोगों ने गंगा मैय्या को प्रणाम कर सिक्के चढ़ाने की बात कही। इस पर सभी लोग बोलेरो से पुल पर उतरे और गंगा में सिक्के प्रवाहित करने लगे। गाड़ी पुल पर ही किनारे खड़ी कर दी थी। इसी बीच गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा। राजकुमार ने बोनट खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने दमकल की गाड़ी बुलाई। करीब पौन घंटे बाद दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग को बुझाया।



महिलाओं संग बच्चे बैठकर आए थे वाहन में

जिस कार में आग लगी, उसमें परिवार की दो महिलाओं के साथ पांच बच्चे सुहेल (7), नीरज (7), अमन (7), आनंद, सुभाष और सहानुज बैठे थे। राजकुमार ने बताया कि वह परिवार की इच्छा पर दूसरे छोर पर अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे। इसी बीच गंगा में सिक्के प्रवाहित करने के लिए सभी लोग कार से पुल पर उतर गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed