{"_id":"67718c48a61ea0747d0f71ca","slug":"when-he-did-not-get-money-to-buy-alcohol-he-sprayed-petrol-on-his-mother-badaun-news-c-123-1-sbly1029-131913-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब के लिए रुपये न मिले तो मां पर पेट्रोल छिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब के लिए रुपये न मिले तो मां पर पेट्रोल छिड़का
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में शनिवार रात बेटे ने शराब के लिए रुपये न मिलने पर अपनी मां के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे युवक के बड़े भाई ने मां को बचा लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया।
गांव कल्लिया काजमपुर निवासी राममूर्ति पत्नी स्व. दीवान सिंह का छोटा बेटा रोजाना शराब पीकर उनके साथ में मारपीट करता है। शराब पीने की लत के कारण उसके पत्नी- बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते। शनिवार रात वह घर पहुंचा और शराब पीने के लिए मां से रुपये मांगने लगा।
राममूर्ति ने शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया तो वह उन पर हमलावर हो गया। घर में रखी केन निकालकर मां राममूर्ति के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। आग लगाने वाला ही था कि आरोपी युवक का बड़ा भाई पहुंच गया। उसने किसी तरह मां को बचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुुंच गए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।