फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When finally learn traffic rules

आखिर कब सीखेंगे ट्रैफिक के नियम

Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का पालन करने में बदायूं वाले फिसड्डी 
विज्ञापन

रोडवेज पर ड्राइवरों की मनमानी से लगता है लंबा जाम
पुलिस का ढुलमुल रवैया देता है बढ़ावा

शहर में जाम की समस्या अब आम बात हो गई है, लेकिन इस समस्या को बनाए रखने में शहरी और ट्रैफिक पुलिस ही जिम्मेदार हैं। सड़क पर चलते समय लोग यातायात के नियमों का पालन करने से कतराते हैं। पुलिस भी ऐसे लोगों के प्रति कड़ाई नहीं करती है। नतीजतन, जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
शहर के हर चौराहे पर वाहन चालक अक्सर जल्दबाजी करते और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दिख जाते हैं। इसका परिणाम जाम के रूप में दिखाई देता है। प्रशासन की ओर से कई बार शहर के व्यस्तम चौराहों पर डिवाइडर और ट्रैफिक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन इतने इंतजाम बदायूं वासियों के लिए नाकाफी नजर आए। लगता है लोगों को नियम के पालन की आदत नहीं है। ऐसे में, जब जाम लगता है तो जाम में फंसे लोग तरह-तरह की तर्क देते हैं। पुलिस को जिममेदार ठहराते हैं लेकिन खुद सुधरने के लिए कोई तैयार नहीं है। शहर के रोडवेज चौराहे पर लगने वाला भीषण जाम वाहन चालकों को काफी देर तक फंसाए रखता है। बेतरतीब बसों के चलने से दुर्घटना का डर और बना रहता है। यदि यहां से निकले तो जाम में फंसना तय है। रोडवेज बस चालकों और डग्गामार वाहनों के ड्राइवरों की मनमानी के चलते यह चौराहा जाम के लिए शहर का प्रमुख प्वाइंट बन चुका है। पुलिस भी कुछ कर पाने से असमर्थ है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों को खुली छूट
शहर में नाबालिग छात्र ट्रिपलिंग और तेज गति से स्कूटर और बाइक को दौड़ाते हैं। वे यातायात के नियमों का उल्लघंन तो करते ही हैं, साथ ही अपनी और दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। शहर में ऑटो व ईरिक्शा दौड़ाते नाबालिग दिख जाते हैं। जो बिना किसी डर के शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से अपने वाहनों को दौड़ाते हैं। इससे जाम लगता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed