{"_id":"66db47db80d37d0c2c03621b","slug":"when-asked-to-remove-the-car-the-youth-clashed-with-the-police-personnel-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125385-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार हटाने को कहा तो पुलिस कर्मियाें से भिड़ गए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार हटाने को कहा तो पुलिस कर्मियाें से भिड़ गए युवक
विज्ञापन
उझानी। कार हटाने को कहने पर कुछ युवक पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियाें से भिड़ गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों को धमकाकर चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे का है। पीआरवी संख्या- 1287 के सिपाही धर्मवीर के मुताबिक- घटना की सूचना मिलने पर वह साथी सिपाही अजय कुमार और जयवीर के साथ गद्दीटोला की तरफ जा रहे थे। कांशीराम कॉलोनी के पास उन्हें रास्ते में एक कार खड़ी दिखी। उन्होंने कार सवार युवकों से उसे हटाने को कहा गया। इसी बात पर युवक कार से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। काफी समझाने के बाद युवकों ने बमुश्किल कार तो हटा ली, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों को देख लेने की धमकी दे डाली। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान युवक कार लेकर भाग गए।
कोतवाली लौटे पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी। सिपाही धर्मवीर ने एक युवक को पहचान लिया। सिपाही की ओर से कोतवाली में शिवम राठौर के अलावा दो-तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता- 2023 की धारा 352, 351(2), 121(1), 126 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवम की तलाश शुरू कर दी गई है। उसके अज्ञात साथियों का जल्द ही पता लग जाएगा।