फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When a daughter was born, the woman was beaten and thrown out of the house.

Budaun News: बेटी जन्मी तो महिला को पीटकर घर से निकाला

Sun, 16 Nov 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 16 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
When a daughter was born, the woman was beaten and thrown out of the house.
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान पुत्री के जन्म लेने पर महिला को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। मामले की सूचना पर मायके पक्ष ने पुलिस से शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मूसाझाग के मर्रई निवासी किरन की शादी एक वर्ष पूर्व राजवीर संग हुई थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष को पुत्र होने की उम्मीद थी। पुत्री के जन्म लेने पर पति व अन्य परिजनों ने नाराज होकर पिटाई की और किरन को घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष तत्काल मौके पर पहुचा और मूसाझाग थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed