फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheel of school bus lands in drain, children scream

Budaun News: नाले में उतरा स्कूल बस का पहिया, बच्चों में मची चीखपुकार

Thu, 26 Sep 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Wheel of school bus lands in drain, children scream
उघैती में नाले में फंसा स्कूल की बस का टायर। संवाद
उघैती। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से बाल-बाल बच गई। बच्चों की चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने बमुश्किल बस के पहिये को नाले से निकलवाया।
विज्ञापन


हादसा उघैती कस्बे में बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। यहां एक कान्वेंट स्कूल की बस बच्चों को लेने कस्बे में आई थी। अचानक चालक संतुलन खो बैठा। इस कारण बस का पिछला एक पहिया नाले में चला गया। बस तिरछी होकर नाले में फंस गई। घटना के दौरान बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गांव वाले मौके पर पहुंचे और सकुशल बच्चों को नीचे उतरवाया। वहीं, चालक पर गलत तरीके से बस चलाने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस का एक पहिया नाली में उतर गया था। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। बस को निकलवाकर भेज दिया गया। चालक को बस ध्यान से चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed