फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   West Bengal Police raids Dhanupura village in search of robbery accused

Budaun News: डकैती के आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल पुलिस ने धनूपुरा गांव में दी दबिश

Thu, 15 Feb 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Police raids Dhanupura village in search of robbery accused
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा में पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को छापा मारा। पश्चिम बंगाल के मालदा में एक सराफा व्यापारी के यहां डकैती के मामले में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के थाना सिविल लाइंस के एसआई अमरेंद्र नाथ शाह ने तीन दिन पहले थाना कादरचौक में आमद कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिछले माह मालदा के सराफा के यहां लाखों की डकैती हुई थी। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए आरोपियों ने बदायूं के थाना कादरचौक के गांव धनूपुरा भोजपुर के भी कुछ लोगों के नाम बताए थे।
विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी। इसे साथ लेकर वहां की पुलिस ने बुधवार को कादरचौक थाने की पुलिस की मदद से धनूपुरा भोजपुर गांव में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस अब भी क्षेत्र में डेरा जमाए है और लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बड़े ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने में कुख्यात हैं यहां के बदमाश
राजस्थान से कई साल पहले कुछ लोग धनूपुरा भोजपुर गांव में आकर बस गए थे। यहां सस्ते में जमीन खरीदकर उन्होंने मकान बना लिए। गांव में कच्ची शराब तोड़कर बेचना और बाहर जाकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देना ही इन लोगों का व्यवसाय है। यहां से टोली के रूप में लोग बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य प्रदेशों में जाते हैं। ये लोग वहां रहकर छोटे-मोटे काम-धंधे करके महीनों ज्वेलरी के बड़े शोरूमों की रेकी करते हैं। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर निकल आते हैं। पिछले महीनों में बिहार, बंगाल में इस गांव के दो दर्जन से अधिक बदमाश पकड़े गए हैं। पिछले सप्ताह हाथरस में भी धनूपुरा के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed