फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weighing department raided the confectionery store, the case involving 50 thousand rupees, captured in CCTV camera

मिष्ठान भंडार पर बाट माप विभाग का छापा, 50 हजार लेकर मामला रफादफा, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 28 Feb 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Weighing department raided the confectionery store, the case involving 50 thousand rupees, captured in CCTV camera
बदायूं। शनिवार को बाट माप विभाग के अधिकारियों की एक शर्मनाक करतूत सामने आई। विभाग के अधिकारियों ने एक मिष्ठान भंडार पर अचानक छापा मारा। बाद में पचास हजार रुपये लेकर मामला रफादफा कर दिया गया। शाम के समय इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम कुमार प्रशांत ने इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के आदर्शनगर निवासी सपन गुप्ता की ओवरब्रिज के नजदीक मंगलम स्वीट्स के नाम से दुकान है। बताते हैं कि शनिवार को वह गंगा नहाने गए हुए थे। दुकान पर उनका बेटा और छोटा भाई रजनीश गुप्ता बैठे हुए थे। दोपहर के समय तीन लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एक किलो मिठाई खरीदी। साथ में एक खाली डिब्बा भी मांगा। रजनीश गुप्ता ने उनसे मिठाई के रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इनकार किया। इस पर रजनीश ने मिठाई का डिब्बा वापस लेना भी चाहा, लेकिन उन्होंने डिब्बा नहीं दिया। आरोप है कि अधिकारी बोले-वह बाट माप विभाग से हैं। उनकी तोल में कई खामियां हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाता है। काफी देर तक उनके बीच बहसबाजी चलती रही। अंत में उन्होंने डिमांड रखी। अचानक छापामारी से रजनीश गुप्ता डर गए। उन्होंने दुकान के अंदर और काउंटर पर आकर कुछ रुपये दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि अब कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। शाम के समय सपन गुप्ता वापस लौटे तो उन्हें इसके बारे में पता चला। उन्होंने पचास हजार रुपये की ठगी बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। तब पता चला बाट माप विभाग के ही अधिकारी थे। उनके रुपये लेने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने इसके बारे में मुझे बताया था। अगर बाट माप विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत ली है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुमार प्रशांत, डीएम
पुलिस को सूचना मिली थी कि मिष्ठान भंडार से पचास हजार रुपये की ठगी हो गई है। जब इसके बारे में पता कराया गया तो वह बाट माप विभाग के लोग निकले। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed