फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weekly train will run between Nanded-Tanakpur via Badaun.

Budaun News: बदायूं होकर नांदेड़- टनकपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Sat, 06 Dec 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Weekly train will run between Nanded-Tanakpur via Badaun.
21 नवंबर को अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
उझानी। रेलवे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ और उत्तराखंड में टनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि संचालन का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके रफ्तार भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का नांदेड़ और टनकपुर के बीच 22 स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा। अमर उजाला ने भी बदायूं में ट्रेनों की संख्या कम होने का मुद्दा उठाया था। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इसके लिए रेलमंत्री को पत्र भी लिखा। इसके बाद अब इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन की मंजूरी और समय सारणी की जानकारी दो दिन पहले रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की ओर से विभागीय अफसरों को भेजी गई है। नांदेड़- टनकपुर ट्रेन संख्या- 17631 नांदेड़ स्टेशन से प्रत्येक रविवार को रात 11: 40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांदेड़ से चलकर साप्ताहिक ट्रेन पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वासिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, बारंगल, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर और पीलीभीत होकर मंगलवार सुबह 05:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। टनकपुर- नांदेड़ ट्रेन संख्या- 17632 प्रत्येक मंगलवार को 09:00 बजे चलकर बुधवार दोपहर 02:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
टनकपुर- नांदेड़ के बीच स्टॉपेज पूर्ववत रहेंगे। घटपुरी के स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि नांदेड़- टनकपुर- नांदेड़ के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसका बदायूं जिले के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन के लिए पिछले दिनों रेलमंत्री को पत्र भेजा था। लंबी दूरी की ट्रेनों में बदायूं होकर दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की मांग भी शामिल हैं। आने वाले महीनों में दिल्ली और लखनऊ के लिए भी ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल सकती है।


लंबी दूरी की पहले से हैं दो ट्रेनें, पर उझानी में स्टॉपेज नहीं
बरेली, बदायूं और कासगंज होकर लंबी दूरी की काठगोदाम- बांद्रा और टनकपुर बैंग्लुरू पहले से संचालित हैं। इनके बरेली से चलकर बदायूं, फिर कासगंज में स्टॉपेज हैं। आने वाले दिनों में नांदेड़- टनकपुर एक्सप्रेस भी चलेगी। इसके बाद भी उझानी स्टेशन पर किसी भी लंबी दूरी का ट्रेन का स्टॉपेज नहीं मिला है। इलाके के यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर के लिए बदायूं या फिर कासगंज से यात्रा शुरू करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed