फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weekly closure under Have five sub- city

साप्ताहिक बंदी के घेरे में आए पांच उप नगर

Sun, 01 Feb 2015 07:46 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 01 Feb 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
श्रम के प्रमुख कानूनों के दायरे में जिले की पांच नगर पंचायतों को और शामिल किया गया है। इसमें कछला, उसावां, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, रुदायन नगर पंचायतें शामिल की गई हैं। इन नगर पंचायतों में दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण तो होगी ही, इन उप नगरों में साप्ताहिक बंदी भी लागू की जाएगी।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन विभाग ने इन नगर पंचायतों को श्रम विभाग के दायरे में लाने का गजट भी करा लिया है। पहले छह नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में पहले से ही श्रम कानून लागू हैं। श्रम प्रवर्तन विभाग यहां वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन करने के अलावा साप्ताहिक बंदी का भी एक दिन निर्धारित करेगा ताकि श्रमिक सप्ताह में एक दिन अवकाश पर रह सकें।
विज्ञापन


अब तक यहां हो रहा है साप्ताहिक बंदी कानून लागू
जिले में की छह नगर पालिकाओं में बदायूं, बिल्सी, उझानी, सहसवान, बिसौली, ककराला के अलावा इस्लामनगर, मुड़िया धुरेकी, सैदपुर, कुंवरगांव, गुलड़िया, सखानू, उसहैत, अलापुर, वजीरगंज समेत नौ नगरपंचायतें शामिल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में श्रम कानून के दायरे में शामिल उपनगर
जिले की नगर पंचायतों में प्रमुख श्रम कानून के घेरा में आने वाले उपनगरों में अवशेष नगर पंचायतों में कछला, उसावां, फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, रुदायन को भी शामिल कर लिया गया है।

बंदी दिन के लिए व्यापारियों से लेंगे सलाह
जिन उपनगरों में साप्ताहिक बंदी लागू होनी है। श्रम प्रवर्तन विभाग पहले वहां के व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक कर सलाह लेगा कि कौन से दिन उनके यहां बंदी का दिन सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद ही जिलाधिकारी से आदेश कराए जाएंगे।


शॉप एक्ट के लिए 15 फरवरी से अभियान
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ऊषा वाजपेई ने बताया कि पांच नए उपनगरों को साप्ताहिक बंदी और रजिस्ट्रेशन जैसे श्रम कानूनों के दायरें में आ जाएगा। शॉप एक्ट के तहत 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान में इन नए उपनगरों में भी पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed