फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather in badaun

गर्मी दिखाने लगी तेवर, तापमान 41 डिग्री के पार

Tue, 27 Apr 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
weather in badaun
बदायूं। अप्रैल खत्म होने की कगार पर हैं, ऐसे में अब गर्मी तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मई का पहला सप्ताह खत्म होने तक तापमान 45 डिग्री के पार होने के साथ लू और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में झुलसा देने वाली तपिश और लू का एहसास होगा।
विज्ञापन

इस बार फरवरी में ही तापमान में इजाफा होने लगा था। मार्च के अंत तक की तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। अप्रैल आने के साथ तापमान में और भी इजाफा होने लगा। हालांकि, इस दौरान एक-दो बार बारिश और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट भी आई। अब तापमान में फिर से इजाफा शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मई के पहले सप्ताह में तापमान 45 डिग्री के पार होने के साथ गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों का दौर भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, चालू सप्ताह में ही बादल छाने, बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed