फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weather changes after rain Fog blankets Badaun

बारिश के बाद बदला मौसम: सितंबर में दिसंबर जैसा हाल, बदायूं में छाया कोहरा, ठंडक का हुआ अहसास

Tue, 29 Sep 2026 08:06 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 29 Sep 2026 08:06 AM IST
सार

तीन दिन लगातर हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। बदायूं जिले में मंगलवार सुबह कोहरा छाया नजर आया। इससे सितंबर के आखिर में दिसंबर जैसा हाल दिखा। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।  

विज्ञापन
Weather changes after rain Fog blankets Badaun
बदायूं में छाया कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में लगातार बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह सितंबर महीने में पहली बार जिले में कोहरा छाया नजर आया। सुबह करीब छह बजे शहर और आसपास के इलाकों में धुंध की चादर दिखाई दी। इसके कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। बारिश के बाद अचानक कोहरा छाने से लोगों को सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। इसी के बाद मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर की प्रमुख सड़कों, खुले मैदानों और खेतों के आसपास धुंध अधिक नजर आई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कुछ दूरी तक सामने की चीजें स्पष्ट दिखाई नहीं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के संकेत 
वाहनों की आवाजाही के दौरान चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाने से मौसम में बदलाव के संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। आमतौर पर इस समय उमस और गर्मी का असर रहता है, लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह का तापमान नीचे आने और वातावरण में नमी बढ़ने के साथ धुंध की स्थिति बनी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी खेतों और सड़कों के आसपास कोहरा दिखाई दिया। बारिश के बाद खेतों में पहले से ही नमी है, ऐसे में सुबह कोहरा छाने से किसानों की चिंता भी बढ़ी है। खासकर धान समेत अन्य फसलों में अधिक नमी का असर पड़ सकता है। मौसम साफ होने के बाद धूप निकलने पर ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed