फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

सप्ताह के अंत तक पड़ेगी बौछार

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
weather
उफ यह गर्मी...दिन में घर से निकलीं महिलाओं के गर्मी ने काफी परेशान किया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को दिन की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान पूरी तरह साफ हो गया। हालांकि, दिन में कई बार आंशिक रूप से बादल छाए। सुबह के समय तो कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर होने के साथ पारा फिर चढ़ने लगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 46.9 और न्यूनतम 37.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सप्ताह के अंत तक मानसूनी बौछार की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार हो गया था। सोमवार को तापमान में कोई विशेष कमी नहीं आई। हालांकि, सुबह के समय घने बादल छाने और हवाओं से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में फिर से भीषण गर्मी और गर्म हवा का प्रकोप शुरू हो गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बुधवार तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार से मानसूनी बौछार शुरू होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि इस बार बदायूं में औसत बारिश का अनुमान है। जून के अंतिम सप्ताह तक बदायूं में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। 15 जून के बाद से ही मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed