फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान

Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
weather
भीषण गर्मी और धूप के बीच छाता लेकर निकली महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी 47 डिग्री से ज्यादा बना रहा। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने परेशान करने का काम किया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद दिन में कम लोग ही सड़कों पर दिखे। दोपहर के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। सोमवार और मंगलवार को भी तापमान 47 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। हालांकि, बुधवार से मौसम में सुधार के साथ कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

रविवार को बदायूं का अधिकतम तापमान रिकार्ड 47.7 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहा। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। यह रिकार्ड 38 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में सोमवार को भी भीषण गर्मी रहेगी। मंगलवार को भी सुधार का अनुमान नहीं है। हालांकि, बुुधवार से सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार से बादल छाने लगेंगे। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पड़ोसी जिलों के मुकाबले बदायूं का तापमान ज्यादा
डॉ. हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि पड़ोसी जिलों के मुकाबले इन दिनों बदायूं का तापमान ज्यादा है। जो चिंता का विषय है। शोध बताते हैं कि किसी भी शहर का तापमान उस शहर के रोड, मकान, खेत-खलिहान आदि से सौर्य विकिरण को अवशोषित करने के कारण कम ज्यादा होता है। पेड़-पौधे इसमे अच्छी भूमिका निभाते है। बदायूं के तापमान में अगर लगातार इजाफा हो रहा है तो इसका सीधा मतलब बदायूं में जंगलों और पेड़-पौधों का कम होना है। हरियाली खतम होती जा रही है, भूगर्भ जल स्तर गिर रहा है। बदायूं की कई नदियां सूख चुकी हैं। यह आने वाले समय के लिए घातक है।
-
इस सप्ताह संभावित तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
दिन न्यूनतम अधिकतम
सोमवार 38.1 47.2
मंगलवार 38.1 46.2
बुधवार 36.9 43.5
बृहस्पतिवार 32.4 41.6
शुक्रवार 34.6 41.6
शनिवार 32.8 41.2
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed