{"_id":"62990e6bb56c0e48b466228b","slug":"weather-badaun-news-bly486988393","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और बढ़ेगी तपिश, तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और बढ़ेगी तपिश, तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना
विज्ञापन
भीषण गर्मी और धूप के बीच घर से छाता लेकर निकलीं युवतियां। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भीषण गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद कम ही है। इस बीच शुक्रवार को तापमान एक बार फिर 47 डिग्री के पार जा सकता है। लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जून के पहले सप्ताह का शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन हो सकता है। इससे पहले अधिकतम तापमान 19 मई को 47.5 डिग्री तक पहुंचा था।
बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम 33.3 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। तपिश के बीच गर्म हवा के थपेड़े भी परेशान करते रहे। शुक्रवार को तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि जून महीने में शुक्रवार सबसे गर्म दिन हो सकता है। तापमान एक बार फिर से 47 डिग्री के पार होने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को लू का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
फिलहाल आठ मई तक बादल छाने, बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान नहीं बन रहा है। जून का दूसरा सप्ताह खत्म होने तक प्री-मानसून की संभावना भी कम है। ऐसे में अनुमान है कि जून मध्य तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे आने का अनुमान कम ही है।